समस्त एकल विद्यालय के आचार्यों ने अपने-अपने खेतों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया


 


कटनी I  5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर समस्त एकल विद्यालय के आचार्यों ने  अपने-अपने खेतों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया I तहसील रीठी , ग्राम मगरधा के निवाशी  ज्ञान सिंह, सतपाल सिंह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आज नींबू के पौधे को लगाते हुए संदेश दिया कि 100 पुत्रों के समान 1 वृक्ष होता है, और हमें हर वर्ष 5 जून को हम सब लोगों को 1 पौधा लगाना चाहिए ।


ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम न केवल जीव सृष्टि की रक्षा कर पायेंगे बल्कि एक सुखद और आनंददायक जीवन प्रत्येक जीव जन्तु को देने में सफल होंगे।



प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर नुकसान की चुकानी होगी कीमत
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट ने हमारे सामने आज अनेक ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न की हैं कि प्रत्येक नागरिक ये सोचने को मजबूर हो गया है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके हम पर्यावरण को जितनी क्षति पहुंचायेंगे, उसकी कीमत हमें चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम प्रेरणा ले सकते हैं कि कैसे अपने पर्यावरण की रक्षा करके प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित किया जा सकता है।




कटनी जिले के समस्त एकल विद्यालय के आचार्यों ने भी अपने-अपने खेतों में पौधारोपण किया । जीवों को बचाने का लिया संकल्प, पेड़ पौधे रहेंगे तो हरी भरी धरती रहेगी जीव रहेंगे सुरक्षित बड़ता हुआ प्रदूषण नियंत्रण होगा। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में कि थी ।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


अपने शहर/गांव में पत्रकार बननें हेतु अभी अप्लाई करनें के लिए यहां दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें :


E-mail: info.misindia@yahoo.com
Contact No: +91-9169626001
website : http://misindia.page


                          


हमारे ट्विटर अकाउंट अथवा फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां दिये गए लिंक पर विजिट करें :


Twitter : https://twitter.com/misofindia


Facebook: fb.com/info.misindia